सोलन अस्पताल में बिना ड्रग लाइसेंस चल रहा था जन औषधि केंद्र, 60 दवाइयाँ जब्त—5 सैंपल लैब भेजे – भारत केसरी टीवी

सोलन अस्पताल में बिना ड्रग लाइसेंस चल रहा था जन औषधि केंद्र, 60 दवाइयाँ जब्त—5 सैंपल लैब भेजे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अवैध रूप से चल रहे जन औषधि केंद्र पर कार्रवाई हुई है। बिना ड्रग लाइसेंस के केंद्र में रखी गईं करीब 60 तरह की दवाइयों को ड्रंग इंस्पेक्टर सोलन ने जब्त किया है और जन औषधि केंद्र के संचालक पर कार्रवाई की है। इस दौरान इन दवाइयों में से पांच का सैंपल भरा गया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि दवा नियंत्रक विभाग को इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में संचालित जन औषधि केंद्र अवैध रूप से चल रहा है और इसके संचालक ने अपना ड्रग लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है। इन शिकायतों के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर सोलन प्रीति शर्मा व सुप्रिया शर्मा सहित उनकी टीम ने अस्पताल में चल रहे जन औषधि केंद्र पर छापेमारी की और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पाया कि यह केंद्र बिना ड्रग लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है
इस पर संचालक करण कुमार निवासी वीपीओ जखेड़ा, तहसील व जिला ऊना वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने जन औषधि केंद्र में रखीं 60 तरह की दवाइयों को जब्त कर लिया। इस दौरान इन दवाइयों में से पांच संदिग्ध दवाईयों का सैंपल भी भरा गया है, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।#SolanNews
#JanAushadhiKendra
#DrugLicense
#MedicineSeizure
#HealthDepartment
#DrugInspector
#HimachalNews
#IllegalMedicines
#HospitalRaid

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000