चक्का जाम की आहट से BBN के उद्योग टेंशन मेंं, NGT टैक्स बढ़ोतरी, BS-4 वाहनों पर रोक के विरोध में कल से दिल्ली बंद – भारत केसरी टीवी

चक्का जाम की आहट से BBN के उद्योग टेंशन मेंं, NGT टैक्स बढ़ोतरी, BS-4 वाहनों पर रोक के विरोध में कल से दिल्ली बंद

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन का समर्थन

आज दिल्ली एनसीआर के लिए कोई वाहन रवाना नहीं होगा

देशभर के ट्रांसपोर्ट संगठनों द्वारा घोषित तीन दिवसीय चक्का जाम का असर अब बीबीएन में भी साफ दिखाई देने लगा है। ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से एनजीटी टैक्स में बढ़ोतरी और दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के विरोध में 21 मई से 23 मई तक दिल्ली में चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन को एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन का भी समर्थन मिल गया है, जिसके बाद उद्योग जगत और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बीबीएन से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक दिल्ली और उससे जुड़े राज्यों के लिए औद्योगिक उत्पाद लेकर रवाना होते हैं।

ऐसे में दिल्ली में तीन दिन तक लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह बंद रहने की घोषणा ने उद्योगों की सप्लाई चेन पर असर पडऩे की आशंका पैदा कर दी है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने स्पष्ट कर दिया है कि 20 मई से ही दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हो जाएगी और दिल्ली एनसीआर के लिए कोई भी वाहन रवाना नहीं किया जाएगा। इसी को देखते हुए ट्रक यूनियन नालागढ़ ने बीबीएन उद्योगपतियों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उद्योगों की सप्लाई पर असर

बीबीएन क्षेत्र के उद्योगों के लिए दिल्ली और एनसीआर सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। यहां से फार्मा, पैकेजिंग, ऑटो पाट्र्स, एफएमसीजी और अन्य उत्पाद बड़ी मात्रा में दिल्ली के रास्ते देशभर में भेजे जाते हैं। ऐसे में यदि तीन दिन तक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था प्रभावित रहती है, तो इसका असर उद्योगों पर भी पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000