जिला परिषद अध्यक्ष को हर महीने 25,000 मानदेय, प्रधान-उपप्रधान-समिति सदस्यों के लिए भी तय है राशि – भारत केसरी टीवी

जिला परिषद अध्यक्ष को हर महीने 25,000 मानदेय, प्रधान-उपप्रधान-समिति सदस्यों के लिए भी तय है राशि

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पंचायत प्रधान-उपप्रधान सहित पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी तय है राशि

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों का माहौल पूरी तरह गर्म है। गांव-गांव में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है और उम्मीदवार जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। हर नुक्कड़, हर चौपाल पर पंचायत चुनावों को लेकर ही चर्चा हो रही है। इसी बीच लोगों में यह जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई है कि पंचायत चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधियों को सरकार की ओर से कितना मानदेय मिलता है। जून में नई पंचायतों के गठन और शपथ ग्रहण के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों को हर महीने तय मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। पंचायतीराज संस्थाओं में सबसे ज्यादा मानदेय जिला परिषद अध्यक्ष को दिया जाता है। जिला परिषद अध्यक्ष को हर महीने 25 हजार रुपए मानदेय मिलेगा, जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष को 19 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं, जिला परिषद सदस्य को हर महीने 8300 रुपए मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समिति अध्यक्ष को सरकार की ओर से 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। पंचायत समिति उपाध्यक्ष को हर महीने 9000 रुपए मिलेंगे।

इसके अलावा पंचायत समिति सदस्यों को 7500 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर भी सरकार ने प्रधान और उपप्रधान के लिए मानदेय तय किया है। ग्राम पंचायत प्रधान को हर महीने 7500 रुपए दिए जाएंगे, जबकि उपप्रधान को 5100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा पंचायत बैठकों में शामिल होने वाले पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक 1050 रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। गांवों के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000