सोलन ब्रेकिंग : मर्चेंट नेवी में दुबई में भेजने के नाम पर थमा दिया 96 घंटे का बीजा, दुबई पहुंचा युवक तो पता चला ठगी का – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : मर्चेंट नेवी में दुबई में भेजने के नाम पर थमा दिया 96 घंटे का बीजा, दुबई पहुंचा युवक तो पता चला ठगी का

सोलन। धर्मपुर के रहने वाले एक युवक के साथ मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि युवक के साथ कितने रुपये की आर्थिक ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी सुशील कुमार ने वीरवार को धर्मपुर पुलिस थाने को लिखित जानकारी दी कि इनका बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए आरपीएसएल कंपनी से संपर्क करने पर बी. अशोक नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था।

Advertisement

अशोक ने बताया था कि जो पहले से ही मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है । अशोक ने इनके बेटे को विश्वास दिलाया कि वह आरपीएसएल एजेंसी के माध्यम से मेसर्स अर्थ ओशन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड में उसे नौकरी दिला देगा । अशोक ने इसके लिए इसके बेटे को जीवनवृत्त और पासपोर्ट कूरियर के माध्यम से मेसर्स नॉर्थ लेक नेविगेशन मरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ठाणे मुंबई को भेजने के लिए कहा गया था ।

Advertisement

इसी वर्ष एक जुलाई को इसके बेटे को वीज़ा तथा शेल्टर मरीन सर्विस एफजेडसी शारजाह यूएई के साथ अनुबंध की प्रति उसे भेज दी। उसे भेजा गया बीजा मात्र 96 घंटे के लिए था जारी किया गया था। बाद में एक और वीजा उसे भेजा गया। तमाम कागजत मिलने के बाद उनका बेटा 9 जुलाई को दुबई के लिए कूच कर गया।

Advertisement

बाद में जब वह दुबई पहुंचा तो उसे रिसीव करने के लिए शेल्टर मरीन सर्विस का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। न ही किसी ने उसे कोई अगला निर्देश ही दिया। इस पर उनके बेटे ने इसने सौरभ त्रिपाठी और बी अशोक से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसके फोन उठाना ही बंद कर दिया ।

ठगी का शिकार हुए युवक के पिता की शिकायत पर धर्मपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000