मंडी में 4 केंद्रों पर 24 मई को होगा UPSC Prelims Exam, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री – भारत केसरी टीवी

मंडी में 4 केंद्रों पर 24 मई को होगा UPSC Prelims Exam, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

जिला मुख्यालय मंडी में 24 मई 2026 को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने जिला मुख्यालय में 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। परीक्षा में कुल 1056 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगा। परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्रों में वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001, वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी उप केंद्र-003 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-004 शामिल हैं।

एडीसी गुरसिमर सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है, इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, एक वैध फोटो पहचान पत्र (वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसैंस), पानी की पारदर्शी बोतल और साधारण एनालॉग कलाई घड़ी लाने की ही अनुमति होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000