बिना वोटिंग बनीं 131 ग्राम पंचायतें, राज्य में 10854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित – भारत केसरी टीवी

बिना वोटिंग बनीं 131 ग्राम पंचायतें, राज्य में 10854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में 10854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, शिमला और सिरमौर में चुने गए सबसे अधिक वार्ड सदस्य

हिमाचल प्रदेश में पचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कुल 131 ग्राम पंचायतें ऐसी रहीं, जहां सभी पद निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें सबसे अधिक 42 ग्राम पंचायतें शिमला जिला में निर्विरोध बनी हैं। इसके अलावा सिरमौर में 22, मंडी में 17 तथा किन्नौर-लाहुल स्पीति में 18 पंचायतें बिना मुकाबले चुनी गईं। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पंचायतों के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए हैं। गांव की सरकार बनाने के लिए आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए प्रदेश में 15 मई के बाद कुल 10854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। गौर हो कि पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी।

नामांकन पत्र सात, आठ और 11 मई को भरे गए, जबकि उनकी जांच 12 और 13 मई को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई। 15 मई को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए। प्रदेश में सबसे अधिक 10307 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शिमला जिले में 1,687, कांगड़ा में 1,657 और कुल्लू में 1,296 वार्ड सदस्य बिना मुकाबले चुने गए। बहरहाल प्रदेश की अन्य पंचायतों में भी चुनावों के लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने के बाद अब ग्रामीण संसद के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं

जिलावार प्रमुख आंकड़े

शिमला में 21 पंचायत समिति सदस्य, 51 प्रधान और 87 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए। सिरमौर में 18 पंचायत समिति सदस्य, 32 प्रधान और 71 उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000