हिमाचल के चार जिलों में चली लू, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, अगले 48 घंटे हीटवेव का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के चार जिलों में चली लू, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज, अगले 48 घंटे हीटवेव का अलर्ट

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज; ऊना में 43.4 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे के लिए हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की तेज धूप के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में मंगलवार को लू महसूस की गई। कांगड़ा, कुल्लू, सोलन जिला के निचले इलाकों समेत किन्नौर में भी दोपहर के वक्त हीटवेव के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। किन्नौर में पहली बार हीटवेव महसूस की गई है। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में 20 और 21 मई के लिए भी कांगड़ा और सोलन जिला के कुछेक भागों में हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 11 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक हो गया है। इससे दिन के वक्त मैदानी इलाकों में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के चलते हालत यह है कि राज्य में ऊना का पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शिमला और मनाली जैसे ठंडे शहरों में भी लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला में धूप के बीच बादलों की आवाजाही जरूर रही, लेकिन इससे राहत कम ही मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने समर सीजन में पहली बार हिमाचल में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 मई को कांगड़ा और सोलन जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 मई को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000