सोलन न्यूज : कमरे में लेटा था नवयुवक, कुछ ही देर में निकल गए प्राण – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : कमरे में लेटा था नवयुवक, कुछ ही देर में निकल गए प्राण

सोलन। कथेड़ में 20 वर्षीय एक नवयुवक की पेट में संक्रमण व हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई। वह अपने कमरे में अचेत मिला था।
सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सोलन सिटी चौकी पुलिस को क्षेत्रीय चिकित्सालय में एक नवयुवक के अचेतावस्था में लाए जाने और बाद में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Advertisement

छानबीन के दौरान नवयुवक की पहचान कथेड़ निवासी बीस वर्षीय दीपक के रूप में हुई। उसके पिता अजय ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मृतक दीपक 6 अक्टूबर को अपने कमरे मे लेटा हुआ था। उसने बताया था कि उसके पेट दर्द हो रहा है। उसके कुछ ही समय बाद लेटे-लेटे ही दीपक बेसुध हो गया, जिस पर इसके पिता व पडोसी ने एम्बुलेंस द्वारा उसे तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय सोलन पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के परिजनों ने उसकी मृत्यु पर कोई शक सुबह नहीं जताया। इसके अलावा पुलिस ने दीपक के मृत देह का बाहरी निरीक्षण भी किया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000