दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

📍 सोलन/नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026

Advertisement

जिला पुलिस सोलन ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक नाइजीरियन ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 229 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान तीन व्यक्तियों से 9.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, जिनमें दो बिहार और एक नेपाली नागरिक शामिल थे।

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सोलन पुलिस ने सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ते हुए 22 अप्रैल को दिल्ली में दबिश दी। स्थानीय पुलिस की मदद से द्वारका क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 42 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक यूजीन चिनवेउबा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी के दौरान 229 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

🔍 पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी नेटवर्क के एक बड़े सप्लायर तक पहुंच बनाई गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

📌 मुख्य बिंदु:

• सोलन में पहले 3 आरोपियों से 9.93 ग्राम चिट्टा बरामद

• दिल्ली के द्वारका से 229 ग्राम चिट्टा बरामद

• नाइजीरियन नागरिक यूजीन चिनवेउबा गिरफ्तार

• विदेशी अधिनियम की धारा 14 भी लगाई गई

• सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000