एंटी-हेलगन पर एक साल की रोक, हाई कोर्ट ने सरकारी के साथ निजी के संचालन पर भी लगाया प्रतिबंध – भारत केसरी टीवी

एंटी-हेलगन पर एक साल की रोक, हाई कोर्ट ने सरकारी के साथ निजी के संचालन पर भी लगाया प्रतिबंध

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने शिमला जिला के जुब्बल और कोटखाई क्षेत्र में लगी एंटी-हेलगन (ओला रोधक बंदूक) के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने न केवल देवरीघाट और बरेओंघाट में स्थापित सरकारी, बल्कि निजी तौर पर लगाई गईं एंटी-हेलगन के संचालन पर भी कम से कम एक साल तक पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन सी नेगी की खंडपीठ ने यह

आदेश जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर, 2026 की तारीख तय की है। हाई कोर्ट में दाखिल की गई शिकायतों और रिपोर्ट में यह चिंता जताई गई थी कि एंटी-हेलगन चलने से बादल दूसरे क्षेत्रों की तरफ चले जाते हैं।

इससे साथ लगते पड़ोसी इलाकों में बहुत भारी और अत्यधिक बारिश के साथ ओलावृष्टि होती है, जिससे वहां के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ता है। कोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब का हवाला देते हुए कहा कि देवरीघाट और बरेओंघाट में दो एंटी-हेल गन स्थापित हैं और इनके प्रभाव को लेकर नौणी विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। राज्य के अनुसार इस अध्ययन से निश्चित निष्कर्ष तक पहुंचने में अभी कम से कम चार वर्ष और लग सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने नौणी यूनिवर्सिटी को भी इस केस में प्रतिवादी बनाया है और रजिस्ट्रार के माध्यम से नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

एक घंटे से अधिक चली गन, हुई भारी बारिश

कोर्ट ने बागवानी निदेशक की ओर से दाखिल हलफनामे का भी जिक्र करते हुआ बताया कि जब ओलावृष्टि नियंत्रण प्रणाली एक घंटे से अधिक समय तक संचालित थी, उस दौरान भारी बारिश हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000