एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति सहित राज्यपाल, CM, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद – भारत केसरी टीवी

एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति सहित राज्यपाल, CM, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

एम्स बिलासपुर के इतिहास में छह अक्तूबर का दिन नई इबारत लिखेगा। इसके लिए एम्स बिलासपुर पूरी तरह से तैयार है। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह के इस कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर अध्यक्ष प्रो. (डा.) एनके अरोड़ा, एम्स बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (डा.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के लिए एम्स बिलासपुर परिसर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स बिलासपुर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचेंगी।

करीब दो घंटे तक एम्स दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति का मनाली जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में करीब दो घंटे तक राष्ट्रपति रुकेंगी। समारोह में राष्ट्रपति द्वारा भविष्य के 89 डाक्टरों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस दीक्षांत समारोह में हिमाचली वेशभूषा की झलक देखने को भी मिलेगी। ये स्वास्थ्य कर्मी हिमाचली टोपी, कुर्ता, पायजामा में नजर आएंगे। यही नहीं, एम्स प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह के तौर पर रणसिंघा प्रदान किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000