शूलिनी की PhD स्कॉलर को IUFRO अकेसिया कॉन्फ्रेंस के लिए ANRF समर्थन – भारत केसरी टीवी

शूलिनी की PhD स्कॉलर को IUFRO अकेसिया कॉन्फ्रेंस के लिए ANRF समर्थन

मदन शर्मा

Advertisement

सोलन, 5 अक्टूबर

Advertisement

शूलिनी यूनिवर्सिटी की PhD स्कॉलर अन्वेषा बंद्योपाध्याय को हनोई, वियतनाम में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (IUFRO)

UFRO Acacia 2026 Conference में शामिल होने के लिए अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) से वित्तीय सहायता मिली है।

 

बायोटेक्नोलॉजी में PhD कर रहीं बंद्योपाध्याय डॉ. तरुण पाल के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। IUFRO Acacia 2026 का आयोजन “Sustaining Acacia Plantations in a Dynamic Changing World” थीम के तहत हो रहा है। सम्मेलन में दुनिया भर के शोधकर्ता, वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ एकत्र होकर अकेसिया अनुसंधान और इसके टिकाऊ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे ।

 

सम्मेलन में अकेसिया की genetics और breeding, biodiversity, climate-resilient plantation management, pest and disease management, value-chain innovation, circular bioeconomy तथा sustainable development जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुभव साझा करना तथा बदलते पर्यावरण और जलवायु परिस्थितियों में अकेसिया प्लांटेशन के टिकाऊ विकास के लिए सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

ANRF से मिली यह सहायता बंद्योपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद करने तथा अकेसिया अनुसंधान, sustainable forestry और biotechnology के क्षेत्र में वैश्विक शोध गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह उपलब्धि शूलिनी यूनिवर्सिटी में हो रहे शोध कार्यों और युवा शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंचों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000