कांग्रेस गुट गिनती रहेगी, भाजपा सरकार बना लेगी, नालागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम का दावा – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस गुट गिनती रहेगी, भाजपा सरकार बना लेगी, नालागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम का दावा

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा में गुट गिनती रह जाएगी और भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बना लेगी। नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा में पांच गुट होने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में भाजपा को मिले समर्थन को उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश बताया।

जयराम ने कहा कि कांग्रेस नेता गुट गिनते रहे, जबकि भाजपा जिला परिषदों और नगर निगमों में जीत दर्ज करती रही। इस दौरान उन्होंने बीबीएन में प्रदूषण, बदहाल सडक़ों और उद्योगों पर बढ़ते टैक्स को लेकर भी सरकार को घेरा। दून विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान में बद्दी में आयोजित समारोह में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने पंचायत चुनाव रोकने के हरसंभव प्रयास किए। भाजपा ने तक जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया।

कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हारेंगे, कुछ मैदान से हट जाएंगे

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि 11 में से 10 जिला परिषदों और चार में से तीन नगर निगमों में भाजपा को जीत मिली है। मुख्यमंत्री सुक्खू के दस सीटें जीतने के दावे पर जयराम ने कहा कि यह उनकी इच्छा ही रह जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री हारेंगे तथा कुछ चुनाव मैदान से ही पीछे हट जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000