हिमाचल में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल बोले, कल पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का दौर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल बोले, कल पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का दौर

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 के अंतर्गत सात अक्तूबर 2026 को प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। डा. बिंदल ने कहा कि सिरमौर के नाहन में वह स्वयं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कुल्लू के ढालपुर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ सांसद कंगना रणौत कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

ऊना के गगरेट में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल तथा हमीरपुर के गांधी चौक में विधायक जीत राम कटवाल, शिमला में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चंबा में विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डीएस. ठाकुर, सोलन में पूर्व मंत्री डा. राजीव सैजल और नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, कांगड़ा के धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा, पालमपुर के सुलाह में विधायक विपिन परमार, देहरा में विधायक बिक्रम ठाकुर तथा बिलासपुर के घुमारवीं में विधायक रणधीर शर्मा, लाहुल-स्पीति के केलांग में विधायक विनोद कुमार, मंडी के बल्ह-नेरचौक में विधायक राकेश जम्वाल, महासू के ठियोग में विधायक बलवीर वर्मा, सुंदरनगर में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य तथा किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश

राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के बीच सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000