अब 10 अक्तूबर को होगी कैबिनेट मीटिंग, छुट्टी के दिन जुटेंगे मंत्रिगण, बैठक में नौकरियों पर रहेगा फोकस – भारत केसरी टीवी

अब 10 अक्तूबर को होगी कैबिनेट मीटिंग, छुट्टी के दिन जुटेंगे मंत्रिगण, बैठक में नौकरियों पर रहेगा फोकस

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 10 अक्टूबर को शिमला में होगी। इस दिन सेकंड सेटरडे की छुट्टी भी है। छुट्टी के दिन सचिवालय में 11 बजे यह बैठक रखी गई है। इससे पहले 11 सितंबर और पांच अक्तूबर को रखी गई बैठकें नहीं हो पाई थी। इसलिए इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण फैसले कैबिनेट ले सकती है। बैठक में इस बार रोजगार से संबंधित मामलों पर राज्य सरकार का फोकस रहने वाला है। कॉमन कैडर के तहत जूनियर इंजीनियर की 500 से 600 पदों पर भर्ती का मामला जा सकता है। इससे पहले जेई की भर्ती संबंधित विभाग ही करते थे और विभाग ही सीनियोरिटी मेंटेन करते थे, लेकिन अब ये भर्ती जेओए आईटी की तरह भर्ती निदेशालय के तहत होगी। इन्हें नियुक्ति बेशक किसी भी विभाग में मिले, लेकिन कैडर कॉमन ही रहेगा। इसके अलावा नए 100 सीबीएसई स्कूलों के लिए 4000 शिक्षकों का मामला भी कैबिनेट में आएगा।
इस बारे में रामपुर दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं। बागबानी सहायक के 300 पद भी मंजूर किए जा सकते हैं। इसके लिए वित्त विभाग पहले ही मंजूरी दे चुका है। ये बागबानी विभाग में नया कैडर होगा। बागबानी विभाग ने अन्य विभागों की तरह मित्र रखने के बजाय सहायक रखने का फैसला लिया है। इन्हें बागबानी के फार्म में रखा जाएगा। अन्य विभागों को भी रोजगार से संबंधित मामले इस कैबिनेट में भेजने को कहा गया है। इससे पहले दो बार बैठक न हो पाने के कारण भी इस बार कैबिनेट के लिए एजेंडा ज्यादा होगा। रामपुर और रोहडू में सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने जैसी मुख्यमंत्री की नई घोषणाओं को भी कैबिनेट में लाया जा रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000