लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई – भारत केसरी टीवी

लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 09.03.2024

Advertisement

इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन सपना पांडे की अध्यक्षता में हुआ। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रमणीक शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि आज सोलन ज़िला के नालागढ़, कसौली, अर्की, कण्डाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंच गठित की गई। इनमें 3848 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 51,73,23,181 रुपए रही। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुल 8477 मामलों को सुनवाई के लिए पूर्व लोक अदालत बैठकों एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन मामलों में 7276 मोटर वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष निपटारे के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें से 3115 मामलों का निपटारा किया गया।
रमणीक शर्मा ने कहा कि मार्च माह में पूर्व लोक अदालतें बैठकें भी आयोजित की गई।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000