हिमाचल सरकार ने नए IAS और IPS अधिकारियों की मांग से किया इनकार, कहा अफसर सही से बढ़ता है प्रदेश पर बोझ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल सरकार ने नए IAS और IPS अधिकारियों की मांग से किया इनकार, कहा अफसर सही से बढ़ता है प्रदेश पर बोझ

शिमला | केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पूछा कि उसे कितने नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि यह निर्णय प्रशासनिक खर्चों को नियंत्रित करने और ब्यूरोक्रेसी के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए लिया गया है।

Advertisement

हर साल केंद्र सरकार का कार्मिक विभाग राज्यों से उनकी जरूरत के हिसाब से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की संख्या मांगता है, ताकि उसी अनुसार नियुक्तियां की जा सकें। लेकिन हिमाचल सरकार ने इस बार नए अधिकारियों की जरूरत नहीं बताई। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था, जिसे उन्होंने फाइल पर ही रद्द कर दिया।

Advertisement

इससे पहले भी राज्य में ब्यूरोक्रेसी का बोझ कम करने के प्रयास किए गए थे। शांता कुमार सरकार ने भी ऐसा ही निर्णय लेने की कोशिश की थी, लेकिन प्रशासनिक दबाव के कारण इसे अमल में नहीं लाया जा सका था। अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए नए अधिकारियों की मांग को खारिज कर दिया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000