**Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदली परंपरा, इस बार 12वीं से पहले घोषित होगा 10वीं कक्षा का परिणाम* – भारत केसरी टीवी

**Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदली परंपरा, इस बार 12वीं से पहले घोषित होगा 10वीं कक्षा का परिणाम*

धर्मशाला (मदन शर्मा )भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम 12वीं के परिणाम से पहले घोषित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की थीं। 10वीं की परीक्षाएं 22 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त हुई थीं। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार बोर्ड पहले 12वीं का परिणाम घोषित करता है और उसके बाद 10वीं का, लेकिन इस बार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परिणाम पहले जारी किया जाएगा।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में कुल 2300 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। इस बार बोर्ड ने 50 नए परीक्षा केंद्रों को जोड़ा था, जिससे छात्रों को अपने नजदीकी स्थानों पर परीक्षा देने की सुविधा मिली। इन परीक्षा केंद्रों में लगभग 2 लाख छात्र परीक्षा में सम्मिलित थे। परीक्षा की पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए बोर्ड ने कई सख्त उपाय किए हैं, जिनमें सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और एग्जाम मित्र मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग शामिल की थी।

Advertisement

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार 10वीं का परिणाम मई माह के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा और 12वीं कक्षा का परिणाम मई माह के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगाकक्षा का परिणाम*

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000