भूस्खलन से 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

भूस्खलन से 100 से ज्यादा सड़कें बंद, 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य में मानसून की सक्रियता से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश, जगह-जगह भूस्खलन और मलबे के कारण प्रदेश भर में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। टूटीकंडी वार्ड के ओल्ड बैरियर के पास बुधवार सुबह चार बड़े पेड़ मकानों पर गिर गए, जिससे घरों की टीन की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि लोग समय रहते बाहर निकल गए। लिफ्ट के पास राजीव भवन के सामने भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

चम्बा जिला के सलूणी के बणी गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक गरीब किसान की 3 खच्चरों की मौत हो गई। रावी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसमें फंसे एक युवक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। कुल्लू के आनी, बंजार और निरमंड में भूस्खलन के खतरे के चलते एहतियातन सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। सिरमौर में 17 सड़कें और 23 पेयजल योजनाएं ठप्प पड़ गई हैं। बीते 24 घंटों में शिमला के मशोबरा में सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000