प्रदेश में एफडीआर तकनीक से बन रही सडक़ें, बिलासपुर में हुआ था ट्रायल, अब 666 KM मार्गों पर हो रहा काम – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में एफडीआर तकनीक से बन रही सडक़ें, बिलासपुर में हुआ था ट्रायल, अब 666 KM मार्गों पर हो रहा काम

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

अमरीका-कनाडा मॉडल पर अब भारत की सडक़ें बनेंगी। उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हुई थी और उसके बाद बिहार, असम और झारखंड में इस तकनीक से सडक़ निर्माण कार्य किए गए। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 में एफडीआर तकनीक से सडक़ निर्माण कार्य करवाने का निर्णय लिया गया और बिलासुपर में ट्रायल हुआ। प्रदेश में इस तकनीक का पहला प्रमुख प्रोजेक्ट बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की गाहर-नसवाल सडक़ पर वर्ष 2024 में शुरू हुआ, जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने 666 किलोमीटर सडक़ों पर इस तकनीक से कार्य करने का फैसला लिया है और लगभग 70 प्रतिशत से अधिक सडक़ों को कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

हिमाचल प्रदेश में सडक़ निर्माण के क्षेत्र में अब आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर सडक़ों का निर्माण और उन्नयन इस तकनीक से किया जा रहा है।

इन जिलों में बने एफडीआर से रोड

मंडी और कुल्लू में 20 सडक़ें इस तकनीक से बनी हैं। इसके अलावा कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में कई सडक़ परियोजनाओं में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में लगभग 53 किलोमीटर लंबाई की चार सडक़ों का निर्माण एफडीआर तकनीक से किया जा रहा है। मंडी में ही गणपति मंदिर से कून का तर तक 20, सिरमौर के शिलाई में कफोटा से जोंग तक 28 किलोमीटर सडक़ भी इस तकनीक से बनी है।

क्या है एफडीआर तकनीक

फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) सडक़ पुनर्निर्माण की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें पुरानी और क्षतिग्रस्त सडक़ की पूरी परत को विशेष मशीनों की मदद से काटकर और पीसकर दोबारा उपयोग में लाया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000