सोलन मे नाबालिगा से गलत काम करने मामले में आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास – भारत केसरी टीवी

सोलन मे नाबालिगा से गलत काम करने मामले में आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास

मदन शर्मा

Advertisement

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पैशल कोर्ट, पोक्सो सोलन की अदालत ने नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया है। अदालत के समक्ष चले मामले के अनुसार, आरोपी रजत कुमार पुत्र बिशन दास निवासी गांव कसवाड़, डाकघर बाल्याह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट में 9 मार्च 2024 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप था कि आरोपी ने 13 अप्रैल 2021 को उसके कमरे में प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे शादी के लिए मजबूर किया। शिकायत के अनुसार आरोपी पीड़िता का पीछा भी करता था और उसके घर में उसके साथ बार-बार यौन संबंध बनाता था।

Advertisement

मामले में पुलिस थाना कंडाघाट में एफआईआर नंबर 15/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी, 504, 506, 376 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया। मुकद्दमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 19 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000