गांधी जी का जीवन और विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : विनय कुमार – भारत केसरी टीवी

गांधी जी का जीवन और विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : विनय कुमार


मदन शर्मा

Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक किया नमन

Advertisement

 

धर्मशाला, 02 अक्तूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज धर्मशाला में कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में शहर के नागरिकों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवियों, साई के खिलाड़ियों, पुलिस तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने शांति, अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

प्रभात फेरी के उपरांत गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित विभिन्न भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों से गांधी वाटिका का वातावरण आध्यात्मिकता, शांति और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान गांधी वाटिका में सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया। सर्वधर्म सभा में सेंट जोंस चर्च, जामा मस्जिद, गुरुद्वारा सिंह सभा तथा सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और महात्मा गांधी के सर्वधर्म समभाव, शांति, सद्भाव एवं मानवता के संदेश को स्मरण किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में शांति, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने के लिए गांधी जी के विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों की जयंती केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनके आदर्शों, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने दैनिक जीवन एवं आचरण का हिस्सा बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना जीवन दर्शन बनाकर पूरी दुनिया को शांति और मानवता का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महान विभूतियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रतन, एएसपी संजीव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, डीएलओ अमित गुलेरी, सनातन धर्म सभा धर्मशाला के डॉ. अंजन कालिया, जामा मस्जिद धर्मशाला से मोहम्मद कामिल, गुरुद्वारा सिंह सभा धर्मशाला से डॉ. हरपाल सिंह तथा सेंट जॉन चर्च से कीर्ति नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थि

त रहे

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000