आपदा राहत फार्मूले में केंद्र करे बदलाव, नुकसान का जायजा लेने पहुंची टीम से मुलाकात के दौरान बोले CM – भारत केसरी टीवी

आपदा राहत फार्मूले में केंद्र करे बदलाव, नुकसान का जायजा लेने पहुंची टीम से मुलाकात के दौरान बोले CM

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मानसून में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम से मुलाकात के दौरान बोले सीएम

इस साल मानसून के दौरान राज्य को हुए 3400 करोड़ के नुकसान का आकलन करने आई अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने गुरुवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में दल ने सितंबर माह में हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया था। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर केंद्रीय दल के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव लगातार स्पष्ट होते जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं पर वैज्ञानिक अध्ययन करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत सहायता जारी करने के मानदंडों में संशोधन किया जाना चाहिए, क्योंकि पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियां मैदानी क्षेत्रों से अलग हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने और स्वच्छ हवा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजमार्गों के विकास के दौरान अधिक संख्या में सुरंगों के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव केके पंत, जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000