गांधी जयंती पर मंडी में निकली प्रभात फेरी, गूंजे ‘रघुपति राघव राजाराम’ के स्वर – भारत केसरी टीवी

गांधी जयंती पर मंडी में निकली प्रभात फेरी, गूंजे ‘रघुपति राघव राजाराम’ के स्वर

मदन शर्मा

Advertisement

*मंडी, 2 अक्तूबर।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा सेरी मंच से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश के साथ गांधी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

प्रभात फेरी सुबह 6 बजे सेरी मंच से शुरू हुई। इसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष गूंजे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से अनुमोदित कला दल के कलाकारों, स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। गांधी जी के प्रिय भजनों, विशेषकर ‘रघुपति राघव राजाराम’ तथा देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

 

प्रभात फेरी सेरी मंच से चौहाटा बाजार, मोती बाजार, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बालकरूपी मंदिर, सनातन धर्म सभा तथा पोस्ट ऑफिस होते हुए संकन गार्डन कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां परिक्रमा के बाद प्रभात फेरी का समापन गांधी चौक पर हुआ।

 

इसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गणमान्य व्यक्तियों एवं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।

 

इस अवसर पर राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चम्पा ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा, पूर्व पार्षद कृष्णा टंडन, तोष कुमार, राजेंद्र मोहन, संजय शर्मा, योगेश, अनिल सेन, नवीन, प्रदीप, महेश, अनिल, भीम सिंह, चमन लाल, ज्ञान कुमारी, विशाल, रेखा कुमारी, ईशा महंत, गीतांजली, विक्रान्त, केहर सिंह कटोच सहित नगर की जानी-मानी हस्तियां, स्कूली बच्चे, एसडीएम सदर चन्द्र प्रकाश, तहसीलदार सदर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000