बेटे-बहू से मिलने पति संग शिमला गई थी पूर्व प्रधान, पीछे से घर में हो गई बड़ी वारदात; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य – भारत केसरी टीवी

बेटे-बहू से मिलने पति संग शिमला गई थी पूर्व प्रधान, पीछे से घर में हो गई बड़ी वारदात; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला के उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत दधोगी के कड़याह गांव में चोरों ने पूर्व पंचायत प्रधान शीला देवी के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात का पता बुधवार को घर पहुंचने पर चला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई

बाबू राम मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी शीला देवी 26 सितम्बर की शाम करीब 5 बजे घर पर ताला लगाकर शिमला में अपने बेटे-बहू के पास गए थे। बुधवार को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारियों के ताले और ट्रंक के कुंडे भी टूटे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अर्की थाना प्रभारी हरिचंद पुलिस टीम के साथ कड़याह गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिवार के अनुसार चोर सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठियां, झुमके/टॉप्स व चांदी की पायलों सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। परिवार ने चोरी हुए सामान का विवरण पुलिस को उपलब्ध करवाया है।

वीरवार को एसपी सोलन ने डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झालटा, फोरैंसिक टीम तथा अर्की थाना प्रभारी सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000