नाहन नगर परिषद में कांग्रेस ने जनमत का किया अपमान, भाजपा के पक्ष में था स्पष्ट जनादेश : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

नाहन नगर परिषद में कांग्रेस ने जनमत का किया अपमान, भाजपा के पक्ष में था स्पष्ट जनादेश : डॉ. राजीव बिंदल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कांग्रेस सरकार ने सत्ता के दबाव और प्रशासनिक दखल से चुनाव प्रक्रिया को किया प्रभावित, भाजपा पार्षदों ने दिखाई एकजुटता

 

नाहन, 24 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर में संपन्न हुए पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस एक भी उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं कर पाई, जबकि बीडीसी नाहन और बीडीसी पांवटा साहिब में भी कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर रही। नाहन विधानसभा क्षेत्र की तीनों जिला परिषद सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की और नाहन नगर परिषद चुनाव में भी जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों में से 7 पार्षद भाजपा समर्थित विजयी हुए, जिससे स्पष्ट था कि नगर परिषद में जनादेश भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 मई को चुनाव संपन्न होने के बाद 25 मई से पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के दबाव में प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा विधायक को मतदान का अधिकार न होने के बावजूद कांग्रेस के दबाव में जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

 

उन्होंने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक कांग्रेस ने हर प्रकार के राजनीतिक हथकंडे अपनाए, लेकिन भाजपा के सातों पार्षद अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे और उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। इसके बावजूद सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस को बराबरी की स्थिति में लाकर खड़ा किया गया और अंततः लॉटरी के माध्यम से अध्यक्ष पद का फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदीप कुमार की जीत यह साबित करती है कि जनमत आज भी भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह मामला केवल अध्यक्ष पद का नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जनादेश के सम्मान का है। हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में यह दर्ज होगा कि किस प्रकार कांग्रेस ने जनता के फैसले को प्रभावित करने और हाईजैक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नाहन, सिरमौर और पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है और हालिया चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।

 

उन्होंने नाहन की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के सभी सातों पार्षदों को बधाई दी और कहा कि जनता के विश्वास तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगे भी जनसेवा और विकास के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000