ऊना के हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए सड़कें व पुल बनाएगी सीगल इंडिया, इन कार्यों पर 225 करोड़ रुपये होंगे खर्च – भारत केसरी टीवी

ऊना के हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए सड़कें व पुल बनाएगी सीगल इंडिया, इन कार्यों पर 225 करोड़ रुपये होंगे खर्च

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए सड़कें, पुलों, वर्षा शालिका, जमीन की कटिंग का काम सीगल इंडिया को सौंपा गया है। एचपीएसआईडीसी की ओर से मंगलवार को कंपनियों की वित्तीय बोली खोली गई। इसमें सबसे कम रेट सीगल इंडिया के आए हैं। इन कार्यों पर 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 महीने के भीतर सीगल इंडिया को काम पूरा करना होगा। हाल ही में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंजूरी मिली है।

Advertisement

अब सरकार की ओर से टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। इस बल्क ड्रग पार्क में करीब 10 हजार करोड़ का निवेश होना है। लगभग 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। पार्क के निर्माण पर केंद्र 996.45 करोड़ और राज्य सरकार 1,074.55 करोड़ खर्च करेगी। कुल 1402.44 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण होना है। जुलाई 2020 में केंद्रीय फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने बल्क ड्रग पार्क की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद उद्योग विभाग ने डीपीआर तैयार की। अक्तूबर 2022 में योजना संचालन समिति (एसएससी) की ओर से अंतिम अनुमोदन किया गया।

Advertisement
जिला ऊना के हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए सड़कें, पुलों, वर्षा शालिका, जमीन की कटिंग का काम सीगल इंडिया को सौंपा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000