सोलन पंचायत चुनाव: 77 मतदान दल ग्राम पंचायतों के लिए रवाना, 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होगा मतदान – भारत केसरी टीवी

सोलन पंचायत चुनाव: 77 मतदान दल ग्राम पंचायतों के लिए रवाना, 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होगा मतदान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कार्यालय: निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), विकास खंड सोलन

दिनांक: 24 मई 2026

विकास खंड सोलन की निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्रीमती मंजुला कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज कुल 77 मतदान दलों (Polling Parties) एवं उनके पीठासीन अधिकारियों (Presiding Officers) को संबंधित ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया।

 

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए निर्धारित मतदान कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया 26 मई, 28 मई एवं 30 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। सभी मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं दिशा-निर्देश प्रदान कर संबंधित मतदान केंद्रों हेतु भेजा गया है।

 

श्रीमती मंजुला कंवर ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000