1293 पंचायतों में आज से 26 मई तक ड्राई डे, पंचायत चुनाव वाले स्थानों पर बंद रहेंगे स्कूल – भारत केसरी टीवी

1293 पंचायतों में आज से 26 मई तक ड्राई डे, पंचायत चुनाव वाले स्थानों पर बंद रहेंगे स्कूल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रदेश की 1293 पंचायतों में आज से 26 मई तक ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री और वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिन पंचायत क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां चुनाव खत्म होने तक शराब के ठेके बंद रहेंगे।

Advertisement

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पहले चरण के चुनाव के चलते जिन स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं या जो पंचायत क्षेत्र चुनाव के दायरे में आते हैं, वहां छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन का कहना है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान स्कूल परिसरों का इस्तेमाल चुनावी कार्यों के लिए किया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

लाउडस्पीकर से प्रचार पर भी रोक

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर को देखते हुए प्रशासन ने लाउडस्पीकर से प्रचार करने पर भी ब्रेक लगा दिया है। तय समय सीमा के बाद कोई भी उम्मीदवार या समर्थक लाउडस्पीकर, डीजे या अन्य तेज आवाज वाले प्रचार साधनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य मतदान से पहले शांत माहौल बनाए रखना है ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की

चुनाव अधिकारियों ने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000