प्रदेश में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा, चार माह में 1675 गिरफ्तार, 3129 चालकों के चालान – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा, चार माह में 1675 गिरफ्तार, 3129 चालकों के चालान

[मदन शर्मा]

Advertisement

धुत्त होकर वाहन चलाने पर चार माह में 1675 गिरफ्तार; 3129 चालकों के चालान, 829 लाइसेंस के निलंबन की सिफारिश

Advertisement

प्रदेशभर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शराब के नश में वाहन चलाने पर प्रदेश में जनवरी से अप्रैल तक चार माह में 1675 वाहन चालक गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा 47 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। पुलिस ने प्रदेश में ड्रंक एंड ड्राईव के मामलों 3129 में 829 वाहन चालकों के लाइसेंसों के निलंबन की सिफारिशें भेजी हंै। शराब के नशे में वाहन चलाने पर चंबा में चार, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में 29, मंडी में एक, शिमला में छह और ऊना जिला में एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनवरी से अप्रैल माह तक चार माह में ड्रंक एंड ड्राइव के 3129 चालान किए हैं। इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चला रहे 1675 वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश में सडक़ सुरक्षा बढ़ाने के सक्रिय प्रयास में हिमाचल प्रदेश पुलिस सडक़ दुर्घटनाओं, उल्लंघनों, मौतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए वास्तविक समय डाटा विश्लेषण का उपयोग कर रहा है। पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे काम करती है, सडक़ दुर्घटनाओं के पैटर्न और कारणों की पहचान करने के लिए 24 घंटे सात दिन ट्रैफिक डाटा का विश्लेषण करती है।

पुलिस के विश्लेषणों में खुलासा हुआ है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने के कारण काफी संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ टीटीआर यूनिट की कड़ी निगरानी में नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ प्रवर्तन तेज करने का निर्देश दिए गए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000