सावधान! इंटरनैशनल स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रों को निशाना बना रहे जालसाज – भारत केसरी टीवी

सावधान! इंटरनैशनल स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रों को निशाना बना रहे जालसाज

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शातिर साइबर ठग अब इंटरनैशनल स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पुलिस भी इस संबंध में विभिन्न माध्यमों से जागरूक कर रही है। सामने आया है कि जालसाज फर्जी ई-मेल, नकली विश्वविद्यालय वैबसाइट और फेक वैरिफिकेशन कॉल के माध्यम से छात्रों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कई छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि उनका चयन इंटरनैशनल स्कॉलरशिप के लिए हो गया है। इसके लिए ठग नामी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के नाम व प्रतीकों का इस्तेमाल कर संदेशों को असली जैसा दिखाने की कोशिश करते हैं।

सीमित सीटें, अंतिम तिथि और तत्काल सत्यापन जैसे शब्दों का कर रहे उपयोग

शातिर ठगों द्वारा संदेशों में सीमित सीटें, अंतिम तिथि और तत्काल सत्यापन जैसे शब्दों का उपयोग कर छात्रों पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बनाया जाता है। इसके बाद कथित प्रोसैसिंग शुल्क जमा करवाने, बैंक खाते की जानकारी देने, एटीएम कार्ड विवरण सांझा करने या ओटीपी बताने के लिए कहा जाता है। ऐसे में कई छात्र बेहतर शिक्षा और विदेशी छात्रवृत्ति पाने की इच्छा में जल्दबाजी कर बैठते हैं, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं।

पहले करवाते हैं फर्जी वैबसाइट पर आवेदन, फिर चुरा लेते हैं निजी जानकारी

यह भी सामने आया है कि ठग विभिन्न लिंक के माध्यम से छात्रों को फर्जी वैबसाइट पर ले जाकर आवेदन करने को कहते हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000