राहुल के बयान पर भडक़ी BJP, सरकार गिरने के दावे पर तीखा प्रहार, देश में अराजकता फैलाने की साजिश – भारत केसरी टीवी

राहुल के बयान पर भडक़ी BJP, सरकार गिरने के दावे पर तीखा प्रहार, देश में अराजकता फैलाने की साजिश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने देश में सियासी गर्मी को कई गुना बढ़ा दिया है। कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार अगले एक साल के भीतर गिर जाएगी, वाले दावे पर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद पर चौतरफा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का बयान कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों की भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वाले ‘टूलकिट गैंग’ द्वारा देश के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी साजि़श की ओर इशारा करता है। यह कोई साधारण बयान नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाने की एक गंभीर साजिश है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेश जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील करना यह दिखाता है कि कांग्रेस के असली इरादे क्या हैं? बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता एक बार फिर अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं।

बीजेपी नेता ने एक्स पोस्ट में राहुल गांधी की टिप्पणियों का मजाक उड़ाते हुए सवाल किया कि विदेश यात्राओं से लौटने के बाद राहुल गांधी आखिर किस नशे में हैं। बता दें कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कमेटी की एक बैठक में कहा कि मोदी सरकार अगले एक साल में गिर जाएगी। बढ़ती मंहगाई और आर्थिक असंतोष इस सरकार के गिरने के पीछे एक मुख्य कारण होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000