अवैध कटान का सनसनीखेज मामला, नूरपुर वन मंडल में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां – भारत केसरी टीवी

अवैध कटान का सनसनीखेज मामला, नूरपुर वन मंडल में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

नूरपुर वन मंडल की ज्वाली रेंज के अंतर्गत हटली विट (हौरि देवी क्षेत्र) के जंगलों में खैर के पेड़ों का कटान लगातार जारी है, वह भी निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद। जब इस पूरे मामले की पड़ताल की गई, तो एएम ज्वाली राकेश ने साफ तौर पर कहा कि “आज कोई भी कटान नहीं चल रहा है।” लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि खैर के पेड़ों की कटाई खुलेआम जारी थी।

वहीं, इस संबंध में जब हौरि देवी के फॉरेस्ट गार्ड लक्ष्य कटोच से बात की गई, तो उन्होंने खुद माना कि कटान आज ही शुरू हुआ है। जब कटान के आदेश के बारे में पूछा गया, तो जो दस्तावेज सामने आए, वे 3 मार्च 2026 के थे और अगले 30 दिनों के भीतर कार्य पूरा करना अनिवार्य था। यानी साफ है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कटान जारी है। मामले ने और तूल तब पकड़ा जब फॉरेस्ट कॉरपोरेशन ज्वाली से जुड़े एक वर्कर रवि से बातचीत हुई। रवि ने बताया कि “एएम साहब ने खुद आज कटान के लिए भेजा था।” हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि रवि के पास भी संबंधित वर्क ऑर्डर की कोई कॉपी मौजूद नहीं थी।

सवालों को टालने और बात को घुमाने की कोशिश

इसी दौरान जब टीम मौके से वापस लौट रही थी, तो फतेहपुर-रैहन रोड पर खैर के मोछों (लकड़ी) से लोड एक गाड़ी जाती हुई दिखाई दी। यह गाड़ी बाद में बरोट से होरी मार्ग की ओर मुड़ गई और बगडोली में स्थित एक तालाब के पास रोकी गई,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000