कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार, अफीम व चरस बरामद – भारत केसरी टीवी

कुनिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार, अफीम व चरस बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

CASE FIR NO 71/2025 DT 10.12.2025 U/S 18,20,29 ND&PS Act P.S. KUNIHAR DISTT. SOLAN (HP)
दिनांक 10-12-2025 को जब पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुफ्टू की तरफ से एक स्कूटी पर राजकुमार उर्फ़ बाज़ी तथा संजय कुमार नाम के दो व्यक्ति बैठकर कुनिहार की ओर आ रहे है जो मादक पदार्थ अफीम व चरस बेचने का धन्धा करते है, जो आज भी भारी मात्रा में चरस व अफीम को बेचने के लिए लाये है जो इसे कुनिहार क्षेत्र में बेचने की फिराक में है I इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके स्कूटी को रोककर चैक किया गया I चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्कूटी पर बैठे 02 व्यक्तियों जिनके नाम संजय कुमार पुत्र श्री शालिग राम निवासी गाँव काटल, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 44 वर्ष व राजकुमार उर्फ़ बाजी पुत्र श्री अमीचंद निवासी गाँव रॉ डाकखाना मंजू तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 42 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्कूटी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज दिनांक 11-12-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I#KuniharPolice
#NDPSAct
#DrugSeizure
#SolanNews
#HimachalPolice
#CrimeControl
#AntiDrugs
#PoliceAction
#NDPSCase

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000