राजभाषा हिन्दी के सम्मान में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह – भारत केसरी टीवी

राजभाषा हिन्दी के सम्मान में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

रिकांग पीओ, 14 सितंबर-

 

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़े के तहत आज रिकांग पीओ में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

1 से 14 सितंबर तक आयोजित राजभाषा हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 12 सितंबर को रिकांग पीओ में राज्य स्तरीय हिन्दी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जबकि 13 सितंबर को राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

14 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में डॉ. सत्य नारायण स्नेही ने ‘जनभाषा और तकनीकी भाषा के रूप में हिन्दी भाषा की व्यवहारिक स्थिति’ विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया।

 

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हिन्दी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और देश की बड़ी आबादी इसका व्यवहार में प्रयोग करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। भाषा मनुष्य को अन्य जीवों से अलग पहचान प्रदान करती है तथा विचारों और भावनाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है।

 

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सुनिधि, राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर ने प्रथम, शिवांश, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला ने द्वितीय तथा भूमिका, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिता में सुजान शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने प्रथम, दीपक चौहान, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने द्वितीय तथा स्नेहा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विशाल नढोलटा, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने प्रथम, पुष्पराज, महाराज लक्ष्मण सिंह स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी ने द्वितीय तथा कशिश ठाकुर, श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रदेश स्तर पर हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में प्रभा राजीव, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री, रविन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग तथा संजीव जस्टा, सहायक विकास अधिकारी, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा कर्मचारी वर्ग में नवीन कुमार, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, राधा कृष्ण, पंचायती राज विभाग, देवराज, हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग तथा जगदीश सावंत, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर जिला किन्नौर में हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में निरीक्षक पुलिस रेखा दत्ता तथा कर्मचारी वर्ग में तहसील कार्यालय कल्पा के कुशाल नेगी एवं उपायुक्त कार्यालय की सुचित्री को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया और जिला कल्याण विभाग रिकांग पीओ को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया

 

हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति एवं विरासत से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं।

 

इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति चंदन कपूर, सहायक निदेशक सुरेश राणा व सुनीला ठाकुर तथा जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी

उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000