मनाली से पठानकोट जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, 6 यात्री घायल – भारत केसरी टीवी

मनाली से पठानकोट जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, 6 यात्री घायल

मदन शर्मा

Advertisement

कुल्लू। मनाली से पठानकोट जा रही HRTC की बस आज सुबह पुलिस लाइन बाशिंग के पास अचानक हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब छह बजे हुए हादसे में बस चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। बस में चार यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी को मामूली चोटें आई हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
हादसे में घायल यात्रियों की पहचान श्याम लाल (45) निवासी बासकोला, कट्राईं, कृष्ण थापा (42) निवासी बांद्रौल, छाया देवी (25) और राकेश कुमार (31) निवासी कुटेढ़, जिला पठानकोट के रूप में हुई है। वहीं बस चालक मनमोहन सिंह (42) निवासी भूट, चुवाड़ी, जिला कांगड़ा और परिचालक प्रवीण सिंह (46) निवासी खन्नी, नूरपुर भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बस नंबर एचपी-38-9738 मनाली से पठानकोट रूट पर जा रही थी। पुलिस लाइन बाशिंग के समीप पहुंचने पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी कुल्लू ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000