जांगलिक सड़क 10 दिन में खुलेगी, पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा; थैंटवाड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को 2 करोड़ की मदद – भारत केसरी टीवी

जांगलिक सड़क 10 दिन में खुलेगी, पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा; थैंटवाड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को 2 करोड़ की मदद

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में भूस्खलन के कारण बंद हुई जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिनों के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बागवानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने जांगलिक में निर्माणाधीन पुल के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए अतिरिक्त 4 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा भी की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने और प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बहाली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000