सोलन में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, सड़क किनारे से हटाया सामान – भारत केसरी टीवी

सोलन में अतिक्रमण पर नगर निगम का शिकंजा, सड़क किनारे से हटाया सामान

MADAN SHARMA

Advertisement

चंबाघाट फ्लाईओवर और एपीएमसी सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष अभियान, दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सख्त हिदायत

Advertisement

सोलन, 3 अक्टूबर। शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और सार्वजनिक रास्तों में आ रही रुकावटों को लेकर नगर निगम सोलन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को निगम की टीम ने चंबाघाट फ्लाईओवर के नीचे तथा वार्ड नंबर-3 स्थित एपीएमसी सब्जी मंडी के आसपास विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे रखा अनधिकृत सामान हटाया।

कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों ने ऐसे स्थानों को खाली करवाया, जहां दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों द्वारा सड़क अथवा सार्वजनिक जगह पर सामान रखा गया था। इससे पैदल राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थान घेरने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

निगम के अनुसार अभियान का मकसद शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करना, पैदल यात्रियों के लिए रास्ते सुगम बनाना और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखना है। इसके साथ ही अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

नगर निगम ने संकेत दिया है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार करें और सड़क व सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने में सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000