ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम सुक्खू – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम सुक्खू

मदन शर्मा

Advertisement

टिक्कर-जरोले-गहान सड़क के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

Advertisement

 

शिमला,  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाना और धन का प्रवाह सीधे गांव की अर्थव्यवस्था में सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

 

रामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में उनकी सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया गया है। इससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सेब के खरीद मूल्य में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। अब सेब की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी। इससे सेब उत्पादकों को सीधे लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने टिक्कर-जरोले-गहान सड़क के निर्माण के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सेब उत्पादकों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को हर वर्ष लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के राजकोष में पर्याप्त राजस्व आने से प्रदेशभर में बेहतर स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा। इससे लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पाट गांव में आयोजित किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर आवश्यक योजनाओं को बजट में शामिल किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए बधाई दी।

 

इससे पहले रामपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल, मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, पूर्व विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त अनुभव कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000