एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन ने सोलन के धर्मपुर में आर्टिफिशियल फ्री लिम्बस कैम्प का किया आयोजन – भारत केसरी टीवी

एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन ने सोलन के धर्मपुर में आर्टिफिशियल फ्री लिम्बस कैम्प का किया आयोजन

हिमाचल, सोलन मदन शर्मा। 26 जून

Advertisement

कांगड़ा,अर्की, सोलन, धर्मपुर, मथुरा, हरियाणा, राज्यस्थान के लोगों ने लिया भाग

Advertisement

कैम्प में 13 लोगों को दिए गए आर्टिफिशियल लिम्बस

Advertisement

वीरवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर स्थित में सीएचसी में ACT Humane फाउंडेशन द्वारा Fupro कम्पनी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल फ्री लिम्बस कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांगड़ा, सोलन जिला के अर्की, कुनिहार, धर्मपुर, हरियाणा के सिरसा, मथुरा और राज्यस्थान से लोगों ने इस कैम्प में भाग लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एमडी एससी एसटी कॉर्पोरेशन आईएएस अजय यादव ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेंगे ताकि लोगों को लाभ मिल सके।

Advertisement

इस दौरान कार्यक्रम में एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की फाउंडर हरलीन कौर और फुप्रो के फाउंडर निमिश मिश्रा मौजुद रहे। इस दौरान कैम्प में आए लोगों ने खुशी जताई कि उन्हें फ्री ऑफ कॉस्ट बढ़िया क्वालिटी के लिम्बस दिए गए है।

एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की फाउंडर हरलीन कौर ने कहा कि आज फुप्रो के सहयोग से सोलन में आर्टिफिशियल लिंब्स को लेकर फ्री कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि इसी के साथ सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क को डिसेबल फ्रेंडली बनाने और स्कूलों में कमरों का निर्माण करने के साथ-साथ प्लांटेशन को लेकर भी फाउंडेशन कम कर रही है।

वहीं फुप्रो के फाउंडर निमिष मिश्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल लिंब्स को लेकर देशभर में उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह सस्ता और टिकाऊ है जिसकी लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है।

एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन के हिमाचल कॉर्डिनेटर योगेश शर्मा ने बताया कि आर्टिफिशियल लिंब्सस देने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग सोलन के साथ मिलकर जिला की सीएचसी जहां पर मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है वहां पर डिसएबल फ्रेंडली वॉशरूम बनाने और रैंप बनाने को लेकर कार्य कर रही है।

इसी के साथ जिला के उन स्कूलों में कमरों का निर्माण किया जा रहा है जहां पर कमरों की हालत खस्ता है। वही सोलन शहर के माल रोड पर स्थित चिल्ड्रन पार्क को डिसेबल फ्रेंडली बनाने और उसके सौन्दर्यकरण को लेकर भी फाउंडेशन काम कर रही है। वहीं हिमाचल के अन्य जिलों में भी इस तरह के विकासात्मक कार्य किया जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000