सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता– विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता– विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने 26 ग्राम पंचायतों के 2030 लाभार्थियों के साथ किया संवाद

Advertisement

 

जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए देश में मिसाल बनी राज्य सरकार– कुलदीप सिंह पठानिया

 

चंबा,(चुवाड़ी) अगस्त 10

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जिसने सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान करते हुए समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया आज विकासखंड भटियात के अंतर्गत जनजातीय भवन सिहुंता में बीपीएल परिवारों के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सर्वे के पहले से आठवें चरण के तहत चुने गए लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में फीडबैक ली तथा पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि

राज्य सरकार ने गरीब-बेसहारा तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण पर स्पेशल फोकस रखा है। उन्होंने निराश्रित बच्चों के लिए कार्यान्वित की गई महत्वाकांक्षी सुख-आश्रय योजना तथा आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा प्रभावित लोगों को उपलब्ध करवाई गई आर्थिक सहायता को मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यों को ऐतिहासिक कदम करार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएल श्रेणी में पात्र परिवारों के चयन को लेकर सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि वास्तविक एवं पात्र लोगों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके ।

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने स्वागत किया तथा शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, सदस्य जिला परिषद कुसुम लता, पंचायत समिति सदस्य रश्मि देवी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने 26 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों के साथ किया संवाद

 

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासखंड भटियात के अंतर्गत 26 ग्राम पंचायतों के लगभग 2030 लाभार्थियों के साथ दो चरणों में संवाद किया।

प्रथम चरण में ग्राम पंचायत छलाडा, सिहुंता, गरनोटा, मोतला, वलाणा, काथला, धुलारा, थुलेल, कामला, रजेंन गोला, हटली और ककरोटी के लाभार्थी शामिल रहे। इसी तरह दूसरे चरण में ग्राम पंचायत कढेठ, बिन्ना, समोट, जसूर, खरगट, सुरपारा, धारून, टिकरी, टुंडी, खानोरा, मोर्थू, जोलना और मनहुता से लाभार्थियों ने भाग लिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने लाभार्थियों से संवाद के दौरान पेंशन मामलों में ई-केवाईसी से संबंधित कारणों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए तहसील कल्याण अधिकारी को पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास से संबंधित मामलों के समाधान को लेकर लोगों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रहे पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

यहां उल्लेखनीय यह है कि विकासखंड भटियात के तहत कुल 71 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से 11 ग्राम पंचायतें विधानसभा क्षेत्र डलहौज़ी के अंतर्गत भी आती हैं। विकासखंड के तहत बीपीएल परि

वारों की संख्या 5517 है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000