‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत पांच स्कूलों में कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित – भारत केसरी टीवी

‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत पांच स्कूलों में कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित

मदन शर्मा

Advertisement

विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पोक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण संबंधी कानूनों की दी जानकारी

Advertisement

धर्मशाला, 31 अक्तूबर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत आज जिला कांगड़ा के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विशेष कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजोल, टंग नरवाना, चड़ी तथा घरोह स्कूलों में में जागरुक कार्यक्रम किये गये।

जागरूकता सत्रों का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कांगड़ा स्थित धर्मशाला हकीकत ढांडा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के सचिव आर. मिहुल शर्मा, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट धर्मशाला वरुण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अभियान की थीम ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ तथा ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’ के तहत बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण, पोक्सो अधिनियम तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बच्चों को नालसा की बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024 के विभिन्न प्रावधानों से भी अवगत करवाया गया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति अथवा कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पोक्सो ई-बॉक्स के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बाल शोषण की रोकथाम तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए कानूनी जानकारी और सहायता तंत्र से जोड़ना है।

–

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000