जनता द्वारा नकारे राहुल गांधी ने खोला देश के लोकतंत्र, संविधान के खिलाफ मोर्चा : अनुराग सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

जनता द्वारा नकारे राहुल गांधी ने खोला देश के लोकतंत्र, संविधान के खिलाफ मोर्चा : अनुराग सिंह ठाकुर

Shimla Subhash Sharma  01/11/26

Advertisement

 

Advertisement

 

जनता द्वारा नकारे राहुल गांधी ने खोला देश के लोकतंत्र, संविधान के खिलाफ मोर्चा : अनुराग सिंह ठाकुर

 

SIR तो बहाना, कांग्रेस का मकसद बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बचाना: अनुराग सिंह ठाकुर

 

31 अक्टूबर 2026, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ व चिंतपूर्णी जी विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी पूर्व मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र कुमार भुट्टो जी, पूर्व विधायक श्री चैतन्य शर्मा जी के सम्मानित किया।

 

इस आवास पर बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही सशक्त गांव और सशक्त हिमाचल की नींव रखती हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा विकसित करने और स्थानीय स्तर पर विकास को गति देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डिजिटल तकनीक, पारदर्शिता और जनभागीदारी ने पंचायतों के कामकाज को नई दिशा दी है। आज गांवों में विकास की गति पहले से कहीं अधिक तेज हुई है और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से इन प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को पहचानकर विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार करें”

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी में नेतृत्व में भारत में दंगे और अराजकता फैलाकर भारत के लोकतंत्र, संविधान, संसद और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है। भारत के सामंतवादी मानसिकता वाले एक परिवार का एक बिगड़ैल नामदार किसी भी कीमत पर इस देश का प्रधानमंत्री बनना चाहता है। जनता ने इन्हें सौ बार बुरी तरह नकार दिया है, इसलिए अब राहुल गांधी देश के लोकतंत्र, संविधान के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं । हिमाचल के लोगों को पता है कि SIR के विरोध के नाम पर कॉंग्रेस कौन सा खेल खेल रही है , SIR तो बहाना है बांग्लादेशियों और रोहिंगिया को बचाना है। इन सूटकेश, बूटकेश, लूटकेश वाले कॉंग्रेसियों का कोई भरोसा नहीं क्यों कि ये हमारे पहाड़ों में घुसपैठियों को बसाने की कोशिश करेंगें”

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ 1989 के चुनाव में भाजपा दो सीट से 86 सीट पर पहुँच गई तो राजीव गांधी ने बैलेट की जगह EVM से चुनाव कराने की मांग कर दी क्यों की भाजपा जीत गई, और 2014 के बाद राहुल गांधी मांग करते हैं की बैलेट से चुनाव कराओ क्यों की EVM को हैक किया जा सकता है। SIR कांग्रेस की सरकार में 1952,1957, 1961, 1965–66, 1983–84, 1987–89, 1992-93 और 1995 में हुए थे। अंतिम SIR 2002–03 मे हुआ था जब अटलजी की सरकार थी और वह SIR2004 में फाइनल हुआ जब कॉंग्रेस की सरकार थी । संस्था वही प्रक्रिया वही तब तो किसी ने विरोध नहीं किया था। बाईस सालों के बाद अगर SIR हो रहा है तो कॉंग्रेस को दिक्कत होने लगी ?

विपक्ष का आरोप है कि 13 करोड़ लोगों के नाम SIR के दौरान काट दिए गए

इन आरोपों की सच्चाई ये है कि, 2.8 करोड़ वो हैं जिनका निधन हो चुका है, 3 करोड़ ऐसे हैं जिनको ट्रेस नहीं किया जा सका, 6.3 करोड़ ऐसे हैं जिनका एड्रेस बदल चुका है , 1 करोड़ डुप्लिकेट हैं जिनके पास एक से अधिक वोटर कार्ड थे। डेड और डुप्लिकेट को छोड़ दें तो जो बाँकी बचे हैं उनके पास ऑप्शन है की वह उचित कागजात के साथ अपनी उपस्थिति पंजीकरण दर्ज करवा सकते हैं । राहुल गांधी बतायें वे डेड और डुप्लिकेट को वोटर लिस्ट में क्यों जुड़वाना चाहते हैं “

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000