राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

परियोजना से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति अनुकूल जीवनशैली और सतत आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया निर्धारित

 

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के मनेई (भदरेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना को एक ऐसे शिक्षण एवं प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे यहां विद्यार्थी, किसान, शोधकर्ता, युवा, उद्यमी और सामुदायिक संगठन प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित हो

राज्यपाल ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को एक-दूसरे के पूरक हैं और हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखें। उन्होंने हिमाचल के वनों, नदियों, जैव विविधता, प्राकृतिक जल स्रोतों और संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए पर्यटन, कृषि और बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।

‘एक पेड़ मां के नाम’, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर अभियान और मिशन लाइफ जैसी अभिनव पहलों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इको विलेज परियोजना जैविक खेती, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और सतत् आजीविका के साधनों को सृजित करने में महत्त्वपूर्ण साबित होगी। इससे किसानों, महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

राज्यपाल ने परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आध्यात्मिकता को मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी जी का मार्गदर्शन इस परियोजना को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करेगा।

राज्यपाल ने इस पहल की परिकल्पना करने के लिए वृंदा फाउंडेशन ट्रस्ट की सराहना की तथा ट्रस्ट की संरक्षक डॉ. मेघना चौधरी को उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पौधारोपण कर एक लाख पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इको विलेज के लिए भूमि दान करने वाले राकेश और दिनेश को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय कलाकार संजय धीमान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाली रूमी देवी को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वामी दिव्यानंद पुरी महाराज, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.के. शर्मा, पूर्व जिला न्यायाधीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

.0.

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000