हिमाचल प्रदेश मे पनीर की मनमानी कीमतें तय रेट 330, बाजार में 440 रुपये तक वसूली – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश मे पनीर की मनमानी कीमतें तय रेट 330, बाजार में 440 रुपये तक वसूली

[MADAN SHARMA]

Advertisement

धर्मशाला में पनीर की कीमतों को लेकर मनमानी का मामला सामने आया है। विभाग ने पनीर का रेट 330 रुपये प्रति किलो तय किया है, लेकिन बाजार में यह 440 रुपये तक बिक रहा है। कचहरी से दाड़ी तक अलग-अलग दुकानों पर कीमतों में काफी अंतर है। एनालॉग पनीर पर पाबंदी के बाद दुग्ध पनीर की मांग बढ़ने को कारोबारी कीमत बढ़ने की वजह बता रहे हैं।

Advertisement

जिला मुख्यालय धर्मशाला में पनीर की कीमतों को लेकर ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग की ओर से पनीर का रेट 330 रुपये प्रति किलो निर्धारित है, लेकिन बाजार में ग्राहकों से 440 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कचहरी क्षेत्र में ही अलग-अलग दुकानों पर पनीर के भाव में 40 रुपये तक का अंतर सामने आया है। इससे ग्राहकों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर पनीर का सही बाजार भाव क्या है

हाल ही में हिमाचल में एनालॉग पनीर पर पाबंदी लगाए जाने के बाद शुद्ध दुग्ध पनीर की मांग बढ़ गई है। इसी बीच बाजार में इसके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। दाड़ी में जहां दुग्ध पनीर पहले 320 रुपये किलो मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 360 रुपये तक पहुंच गई है। कचहरी क्षेत्र में यह 380 से बढ़कर 400 और कुछ दुकानों पर 440 रुपये किलो तक बिक रहा है।

कीमतों में इस तरह के अंतर से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। आम ग्राहक को एक ही शहर में अलग-अलग दुकानों पर पनीर के अलग भाव चुकाने पड़ रहे हैं। महंगाई के बीच पनीर के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000