फार्मा क्षेत्र में हिमाचल को बड़ी उपलब्धि, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को PHARMEXCIL से नियामकीय उत्कृष्टता और निर्यात प्रोत्साहन के लिए सम्मान – भारत केसरी टीवी

फार्मा क्षेत्र में हिमाचल को बड़ी उपलब्धि, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को PHARMEXCIL से नियामकीय उत्कृष्टता और निर्यात प्रोत्साहन के लिए सम्मान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला, 8 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (PHARMEXCIL) की ओर से मिले प्रशंसा पुरस्कार पर बधाई दी है। यह पुरस्कार 7 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित IPHEX 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

Advertisement

 

यह सम्मान राज्य में नियामकीय उत्कृष्टता, उद्योगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने और फार्मास्यूटिकल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार की मजबूत नियामकीय व्यवस्था, कारोबार को आसान बनाने और हिमाचल में गुणवत्तापूर्ण व वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल कारोबार में नैतिक मानकों से समझौता करने वालों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।

 

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश की नियामकीय उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और देश के साथ-साथ वैश्विक बाजारों की जरूरतें पूरी करने वाले एक भरोसेमंद फार्मा हब के रूप में राज्य की स्थिति को और मजबूत करता है।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने इसे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताते हुए DCA के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

 

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने इस सम्मान को हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय DCA के अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत और व्यावसायिक प्रतिबद्धता को दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000