शिमला मे नकल के मामलों में 32 विद्यार्थियों पर कार्रवाई, 4 विद्यार्थी दोषमुक्त – भारत केसरी टीवी

शिमला मे नकल के मामलों में 32 विद्यार्थियों पर कार्रवाई, 4 विद्यार्थी दोषमुक्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा अनुशासन समिति (ईडीसी) ने परीक्षाओं के दौरान नकल करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। समिति की बैठकों में कुल 36 मामलों की सुनवाई की गई। जांच में दोषी पाए गए विद्यार्थियों पर विश्वविद्यालय अध्यादेश-1973 के अध्याय-4 के तहत कार्रवाई की गई। समिति के फैसले के अनुसार 30 विद्यार्थियों के संबंधित विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इन विद्यार्थियों पर परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का आरोप सिद्ध हुआ है, वहीं गंभीर उल्लंघन के 2 मामलों में संबंधित विद्यार्थियों की पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अध्यादेश के नियम 6.35(जी) और 6.42(2) के तहत की गई है। जांच के दौरान 4 विद्यार्थियों को निर्दोष पाया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि नकल के मामलों में दोषी पाए गए सभी विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने से पहले प्रति पेपर 500 रुपए का जुर्माना जमा करना होगा। ये मामले स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दौरान के हैं। एचपीयू परीक्षा व्यवस्था में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपना रहा है और साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000