प्रदेश में 10 सितम्बर तक साफ रहेगा मौसम, अब तक 1242 करोड़ का नुक्सान – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में 10 सितम्बर तक साफ रहेगा मौसम, अब तक 1242 करोड़ का नुक्सान

[MADAN SHARMA

Advertisement

हिमाचल में मानसून की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार से 10 सितम्बर तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम हो जाएंगी और मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 से 10 सितम्बर तक प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा। मौसम मुख्य रूप से शांत रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 11 और 12 सितम्बर को राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम साफ होने के चलते अगले 3-4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

Advertisement

रविवार को धौलाकुआं में सबसे अधिक 21.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शिमला, कांगड़ा और कल्पा में मात्र बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटों में नाहन और नैना देवी में 5-5, जोगिंद्रनगर में 4 और सराहन व धौलाकुआं में 3-3 सैंटीमीटर बारिश हुई, वहीं चौपाल, रोहड़ू, कसौली, वांगतू, नेरी और धर्मशाला सहित कई स्थानों पर 2 सैंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6 दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का केलांग 9.5 डिग्री के साथ सबसे सर्द स्थान रहा। इस साल मानसून सीजन ने 30 जून से 6 सितम्बर तक प्रदेश में भारी तबाही मचाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000