रिटायर्ड पुलिस अफसर ने वकील से ठगे 30.45 लाख, बेटे के IPS में चयन का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर टालमटोल – भारत केसरी टीवी

रिटायर्ड पुलिस अफसर ने वकील से ठगे 30.45 लाख, बेटे के IPS में चयन का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर टालमटोल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पुलिस विभाग में वरिष्ठ पद पर रह चुके एक सेवानिवृत्त एसपी पर एक वकील से 30.45 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने अपने बेटे के यूपीएससी के जरिए आईपीएस में चयन और विदेश में रॉ की ट्रेनिंग का झांसा देकर वकील से लाखों रुपए लिए। आरोपी ने कथित तौर पर वकील को बताया था कि उसके बेटे की ट्रेनिंग चल रही है और ट्रेनिंग के लिए विदेश जाना है। इसके लिए कुछ रकम पहले जमा करनी होगी, जिसे ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केंद्र सरकार वापस कर देगी। पुराने परिचय और पुलिस विभाग में आरोपी की रही वरिष्ठ पद की पृष्ठभूमि के कारण वकील ने उसकी बात पर भरोसा किया और अलग-अलग किस्तों में रकम देता रहा। यह मामला शिमला के ढली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी बिलासपुर का मूल निवासी बताया गया है और पुलिस विभाग में एक जिला में वरिष्ठ पद पर तैनात रह चुका है।

Advertisement

वर्ष 2022 से पहले ही वह पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो चुका था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के दावे पर विश्वास किया और मार्च से अगस्त 2022 के बीच उसे कुल 30.45 लाख रुपए दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब वकील ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी न टालमटोल शुरू कर दी। बाद में सोलन में जमीन देने की बात कही गई। जमीन देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। कुछ रकम लौटाने के बाद लगभग 26.20 लाख रुपए की रकम बाकी रह गई। मामले में शिकायतकर्ता ने वर्ष 2023 में आरोपी के खिलाफ ढली थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। बाद में शिकायतकर्ता के आग्रह पर मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई। सीआईडी ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ स्थानीय अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी को 27 अगस्त, 2026 को अदालत से जमानत मिल चुकी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000