नालागढ़ में फार्मा कंपनी का लाइसेंस रद्द, बिना परमिशन टेपेंटाडोल की प्रोडक्शन पर ड्रग विभाग की कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ में फार्मा कंपनी का लाइसेंस रद्द, बिना परमिशन टेपेंटाडोल की प्रोडक्शन पर ड्रग विभाग की कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बिना परमिशन टेपेंटाडोल की प्रोडक्शन पर ड्रग विभाग की कार्रवाई फैक्टरी से बरामद गोलियों ने खोली पोल कंपनी को दी गई सभी उत्पाद अनुमतियां भी निरस्त

नालागढ़ के तहत जगातखाना स्थित एक फर्म पर बिना अनुमति टेपेंटाडोल निर्माण का मामला सामने आने के बाद ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फैक्टरी से बरामद बिना लेबल की लाल रंग की गोलियों ने पूरे खेल की परतें खोल दीं। सरकारी लैब की जांच में गोलियों में टेपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड की पुष्टि हुई, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में कंपनी के पास इसकी किसी भी स्ट्रेंथ के निर्माण की अनुमति ही नहीं थी। इतना ही नहीं, जांच के दौरान अलग बिना लाइसेंस गोदाम में कच्चा माल, तैयार दवाएं और प्रिंटेड पैकिंग सामग्री मिलने के बाद विभाग ने कंपनी के दोनों मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए। लाइसेंसिंग अथॉरिटी की ओर से जारी आदेश के तहत शारिका बायोटेक को फार्म 25 और फॉर्म 28 के अंतर्गत जारी विनिर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इन लाइसेंसों के तहत कंपनी को दी गई सभी उत्पाद अनुमतियां भी निरस्त कर दी गई हैं। मामले की परतें उस समय खुलीं जब पहली सितंबर को राज्य ड्रग कंट्रोल विभाग बद्दी के अधिकारियों ने एनसीबी के साथ मिलकर जगातखाना स्थित कंपनी के निर्माण परिसर की जांच की। तलाशी के दौरान क्वारंटाइन क्षेत्र में एचडीपीई कंटेनरों में बड़ी मात्रा में खुली और बिना लेबल की लाल रंग की कोटेड गोलियां मिलीं।

मौके पर मौजूद कंपनी प्रतिनिधि इन गोलियों की पहचान, निर्माण और भंडारण से संबंधित संतोषजनक रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000